Showing posts with label ध्यान से याद कर लीजिये. Show all posts
Showing posts with label ध्यान से याद कर लीजिये. Show all posts

Tuesday, April 14, 2009

नेता का पहाड़ा

क्या होता है नेता...
प्रश्न- किसी ज़माने में एक दूसरे के दुश्मन बने नेता जब चुनाव के वक्त एक दूसरे का हाथ थाम लेते हैं,तो देश का कैसे उद्धार होता है...
उत्तर- ये है नेता का पहाड़ा.

नेता एकम् नेता
नेता दूनी भाषण
नेता तीया अनशन
नेता चौके प्रदर्शन
नेता पंचे चंदा
नेता छके फंदा
नेता सते गोलमाल
नेता अठे हड़ताल
नेता नवे देशनाश
नेता दहईया सत्यानाश...

गुस्ताखी माफ